मृतक की विधवा एवं चार बच्चे हो गये थे अनाथ
आगरा 07 दिसम्बर ।
टैंटकर्मी की दुर्घटना मृत्यू पर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी माननीय नरेंद्र कुमार पांडेय नें मृतक की पत्नी एवं उसके चार बच्चों को नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से 12 लाख 4 हजार रुपये दिला राहत प्रदान की।
मामले के अनुसार वादनी मुकदमा श्रीमती भावना (37वर्ष) निवासनी ग्राम सरेन्धी के पति टैंटकर्मी थे। 2 जुलाई की सुबह 8.30 बजें करीब वह कार्यवश अपनी मोटरसाइकिल से हसन पुरा से सरेन्धी आ रहे थे।

रास्ते में ट्रक चालक राजवीर सिंह निवासी ग्राम बैरी खेरागढ़ नें उनकीं मोटर साईकिल में टक्कर मार कर दूर तक घसीट कर ले जाया गया जिससें उनकी मौकें पर ही मृत्यू हो गईं । ट्रक चालक ट्रक को दुर्घटना स्थल पर छोड़ फरार हो गया । पति की असमय मृत्यू पर वादनी एवं उसके चार बच्चो के जीवन यापन पर संकट उत्पन्न हो गया ।
वादनी द्वारा प्रतिकर प्राप्ति हेतु मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में याचिका प्रस्तुत करनें पर पीठासीन अधिकारी माननीय नरेंद्र कुमार पांडेय ने नेशनल इंश्योरेंश कंपनी से वादनी एवं उसके बच्चों हेतु 12 लाख 4 हजार रुपये दिला कर बड़ी राहत प्रदान की।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




