आगरा 14 फ़रवरी ।
एक लाख रुपये लूटने के मामले में आरोपी राजाराम निवासी कस्बा थाना अम्बा जिला मुरैना मध्य प्रदेश को अदालत ने दोषी पाया है। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र माननीय रनवीर सिंह ने आरोपी को पांच वर्ष नौ माह के कारावास एवं साढ़े छह हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
वादी मोहन सिंह निवासी ग्राम अकोला ने थाना पिनाहट पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा षड़यंत्र करके वादी से एक लाख रुपये बल पूर्वक छीन लिए।
Also Read – संगठन को मिलकर चलाने से ही बढ़ेगी अधिवक्ताओं की ताकत :प्रो.अरविंद मिश्रा

थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट, आपराधिक षड़यंत्र के आरोप में 25 अगस्त 2018 को मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उसके कब्जे से 32,400/- रुपये बरामद किए। विवेचक ने अहम साक्ष्य जुटा आरोपित के विरुद्ध 29 नवंबर 2018 को आरोप पत्र दाखिल किया।
अभियोजन की ओर से एडीजीसी रुपेश गोस्वामी ने साक्ष्य पेश किया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा में प्लॉट की दीवार ढहने से महिला की मौत के मामले में प्लॉट मालिक की जमानत अर्जी निरस्त - July 25, 2026
- फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी: उपभोक्ता आयोग ने बिल्डर को 33.50 लाख रुपये मय ब्याज लौटाने का दिया आदेश - July 25, 2026
- आगरा अदालत का फैसला: खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में गंभीर मारपीट के छह दोषियों को एक वर्ष की परिवीक्षा पर रिहाई - July 25, 2026




