आगरा 26 सितंबर।
धोखाधड़ी, अमानत में खयानत एवं धमकी देने के मामले मे आरोपित अजय पाल सिंह, पुत्र स्व.राधेश्याम तिवारी निवासी नगला अख्खे, थाना शाहगंज को दोषी पाते हुये एसीजेएम 1 माननीय पंकज कुमार प्रथम ने 4 वर्ष कैद एवं दस हजार रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया।

थाना हरीपर्वत में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा मनोज कुमार पुत्र रतन प्रकाश निवासी महेंद्रा एंक्लेव ने थाने पर तहरीर दे आरोप लगाया कि आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री वादी के हक में करने के नाम पर उससे 5 लाख रुपये एडवांस में लिये थे।
वादी को ज्ञात हुआ कि आरोपी के नाम कोई जमीन ही नही हैं, वादी द्वारा आरोपी से अपनी रकम वापस करने की कहने पर आरोपी ने वादी को जान से मारने की धमकी दी।
एसीजेएम 1 माननीय पंकज कुमार प्रथम ने एपीओ मैराज अहमद के तर्क पर आरोपी को दोषी पाते हुये 4 वर्ष कैद एवं दस हजार रुपये के अर्थ दंड से दंडित किया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा उपभोक्ता फोरम प्रथम का अहम फैसला: कानूनी प्रक्रिया में हुई देरी के कारण बीमा दावा खारिज करना सेवा में कमी - September 22, 2026
- आगरा उपभोक्ता फोरम प्रथम का बड़ा फैसला: संक्रमित रक्त चढ़ाने से हुई मौत के मामले में 21 साल बाद मिला न्याय - September 22, 2026
- आगरा के जल निकायों और तालाबों के अतिक्रमण पर एनजीटी सख्त, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित - September 22, 2026




