आगरा ।
सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध किसानों के अपमान और राजद्रोह के मामले में विशेष एमपी-एमएलए अदालत में सुनवाई होनी है।
विशेष न्यायाधीश माननीय अनुज कुमार सिंह की अदालत में इस संवेदनशील मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अंतिम बहस सुनी जाएगी।
प्रकरण के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रनौत की मुख्य अधिवक्ता अनसूया चौधरी ने अपनी जूनियर अधिवक्ता सुधा प्रधान के माध्यम से अप्रैल 2026 में अदालत के समक्ष एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था।
इस प्रार्थना पत्र में कुछ नए दस्तावेज और प्रपत्र रिकॉर्ड पर लेने का अनुरोध किया गया था, साथ ही अदालत से पूर्व निर्धारित तिथि 30 अप्रैल 2026 को आदेश पारित न करने की प्रार्थना की गई थी।

अदालत ने बचाव पक्ष के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए आदेश टाल दिया था और अगली सुनवाई के लिए 20 मई 2026 की तिथि नियत की थी।
इसके बाद 20 मई 2026 को हुई सुनवाई के दौरान कंगना रनौत की जूनियर अधिवक्ता सुधा प्रधान ने अदालत के समक्ष अपनी लिखित बहस और कुछ अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए थे, जिसकी एक प्रति वादी पक्ष को भी उपलब्ध कराई गई थी।
अदालत ने इन दस्तावेजों को संज्ञान में लेते हुए विस्तृत बहस के लिए 6 जून 2026 की तिथि तय की थी, जिस पर कल न्यायालय में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं द्वारा अपनी-अपनी दलीलें पेश की जाएंगी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, 6.76 लाख से अधिक वादों का हुआ ऐतिहासिक निस्तारण - September 12, 2026
- आगरा में 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 5.50 लाख से अधिक मामलों के त्वरित निस्तारण की तैयारी - September 12, 2026
- न्यायालय सीजेएम आगरा का महत्वपूर्ण विधिक निर्णय: राज्य बनाम रवि यादव प्रकरण में अग्रेतर विवेचना के आदेश - September 11, 2026




