आगरा में चल रहे तेजो महालय केस की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

आगरा की सिविल जज (जू०डि०)-6 के न्यायालय में मंगलवार को योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट के बहुचर्चित केस संख्या- 197/2024, श्री भगवान श्री तेजो महादेव @ तेजोलिंग महादेव आदि बनाम सचिव संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार आदि की सुनवाई हुई।

वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने न्यायालय को बताया कि केस में कामरेड भजनलाल को विपक्षी बनाने के प्रार्थनापत्र पर अभी निर्णय लंबित है।

इस बीच, विपक्षीगणों ने माननीय न्यायालय को सूचित किया कि चूँकि माननीय सुप्रीम कोर्ट में पूजा स्थल अधिनियम पर अभी ‘स्टे’ (रोक) लगा हुआ है, इसलिए इस मामले में आगे की सुनवाई नहीं हो सकती।

माननीय न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, मामले की अगली सुनवाई की तारीख 27 नवंबर नियत की है।

यह केस ‘तेजो महालय’ यानी ताजमहल के परिसर में स्थित कथित शिव मंदिर ‘तेजोलिंग महादेव’ से संबंधित है।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *