आगरा 12 फरवरी ।
बल्बा, मारपीट, धमकी एवं अन्य आरोप में आरोपित जसवंत, विष्णु, रवि एवं गुलशन निवासी गण खंदारी, थाना हरीपर्वत, जिला आगरा को वादी के बयानों में गम्भीर विरोधाभास पर एसीजेएम 1 माननीय पंकज कुमार ने बरी करने के आदेश दिये।
Also Read – दहेज उत्पीड़न, हत्या प्रयास एवं अन्य धारा में आरोपितों का पक्ष जानने हेतु अदालत ने दिया नोटिस

थाना हरीपर्वत में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा प्रेमचंद का आरोप था कि 20 नवम्बर 2014 को वह अपने घर में बैठा था। उसी दौरान आरोपी जसवंत, विष्णु, रवि, गुलशन एवं अन्य ने डंडे पत्थर से हमला कर वादी एवं उसके परिजनों को घायल कर दिया।
उक्त मामले में वादी मुकदमा प्रेम चन्द एवं संजय दो ही गवाह कें बयान दर्ज हुये। वादी के बयानों में गम्भीर विरोधाभास एवं संजय के पूर्व बयान से मुकरने पर साक्ष्य के अभाव एवं अधिवक्ता चंद्रपाल सिंह के तर्क पर अदालत ने आरोपियों को बरी करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- मानसिक चिकित्सालय आगरा का औचक निरीक्षण: जनपद न्यायाधीश ने दिए सफाई और विधिक सहायता के निर्देश - March 26, 2026
- करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला: एलएंडटी फाइनेंस से जुड़ी जालसाजी में आरोपी यश खिरवार की जमानत मंजूर - March 26, 2026
- बिसलेरी कंपनी में कार लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश - March 26, 2026







