निर्धारित समय बीतने के बाद दाखिल की थी चुनाव याचिका
आगरा/प्रयागराज 19 अक्टूबर ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी लोकसभा चुनाव के खिलाफ विजय नंदन की दाखिल चुनाव याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने चुनाव याचिका 45 दिन की मियाद सीमा की समाप्ति के बाद दाखिल करने के कारण काल बाधित करार देते हुए सुनवाई करने से इंकार कर दिया।
यह आदेश न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह ने दिया है।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि प्रयागराज में केंद्र सरकार ही बना सकती है

चुनाव याचिका तीन सितंबर को पेश की गई थी। निर्धारित अवधि से 19 दिन देरी से दाखिल की गई। जनप्रतिनिधित्व कानून में याचिका दाखिल करने में हुई देरी की माफी की व्यवस्था नहीं है।
याचिका समय सीमा 45 दिन के भीतर दाखिल करने पर ही सुने जाने की व्यवस्था है। कोर्ट ने याची से पूछा था कि क्या वह इस पहलू पर समय लेना चाहते हैं। याची ने समय की मांग की थी । इस पर कोर्ट ने याचिका को 18 अक्टूबर को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था।
याचिका के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी ने विजय नंदन का नामांकन खारिज कर दिया था। जनहित पार्टी से जुड़े मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के निवासी विजय नंदन का कहना है कि निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन गलत तरीके से खारिज किया है।
चुनाव याचिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्वाचन रद्द करने, याची के नामांकन को वैध करार देकर वाराणसी सीट पर फिर से चुनाव कराने की मांग की गई थी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- राज्यपाल की समय से पहले रिहाई की शक्ति मनमानी नहीं, अदालत की अनुमति के बिना आदेश रद्द - August 18, 2026
- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एपीओ भर्ती-2025 में आरक्षण विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती - August 18, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: सपा सांसद अफजाल अंसारी को शस्त्र लाइसेंस मामले में राहत, गिरफ्तारी पर रोक - August 11, 2026




