आगरा/प्रयागराज २१ मई ।
आगरा के चर्चित टीसीएस रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में जेल में बंद उनकी सास पूनम शर्मा और साली को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस समीर जैन की एकल पीठ ने दोनों आरोपियों को सशर्त जमानत दे दी है।
यह मामला तब सामने आया जब आगरा के डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा ने 24 फरवरी की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के संबंध में 28 फरवरी को आगरा के सदर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
Also Read – आगरा के नौफरी कांड में पुलिस बर्बरता के खिलाफ प्रदेश मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज
मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी निकिता शर्मा सहित कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है।
मानव की सास पूनम शर्मा और साली ने जमानत के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत प्रदान की है।
फिलहाल, जमानत की शर्तों का विस्तृत विवरण अभी सामने नहीं आया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट: फर्जी वसीयत और संपत्ति विवाद मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक - September 12, 2026
- बिना अपमान के इरादे के केवल जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट - August 22, 2026
- राज्यपाल की समय से पहले रिहाई की शक्ति मनमानी नहीं, अदालत की अनुमति के बिना आदेश रद्द - August 18, 2026




