आगरा ।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में आगरा में समाधान समारोह 2026 के अंतर्गत विशेष लोक अदालत की तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के अध्यक्ष और जनपद न्यायाधीश माननीय संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में यह पहल न्याय को सरल और सुलभ तरीके से आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है।
भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित इस समाधान समारोह की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से हो चुकी है, जिसका मुख्य आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के रूप में होगा।
यह विशेष लोक अदालत सर्वोच्च न्यायालय परिसर में आयोजित की जाएगी, जिसमें वहां लंबित उपयुक्त मामलों को शामिल किया जाएगा।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा, माननीय पंकज कुमार-I ने जानकारी दी कि विशेष लोक अदालत से पूर्व बैठकों का दौर आगरा स्थित मध्यस्थता केंद्र में शुरू कर दिया गया है।

इन बैठकों का लक्ष्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों का सुलह और आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को न केवल त्वरित न्याय मिलता है, बल्कि उनके समय और धन की भी बचत होती है।
प्राधिकरण की ओर से आगरा जनपद के उन वादकारियों से अपील की गई है जिनके मामले सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं, कि वे आपसी समझौते के माध्यम से इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं।
यह आयोजन न्याय सुलभता और सौहार्दपूर्ण विवाद निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इसके साथ ही सचिव ने मीडिया जगत से भी इस समारोह के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करने का आग्रह किया है ताकि अधिक से अधिक लोग इस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकें।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट का फैसला, दोषी को 20 वर्ष की कैद और जुर्माना - August 22, 2026
- 8 लाख 25 हजार रुपये के चेक डिसऑनर होने पर आरोपी अदालत में तलब - August 22, 2026
- सीजेएम कोर्ट आगरा का सख्त फैसला: फर्जी दस्तावेजों से बिजली कनेक्शन मामले में टोरेंट पॉवर के महाप्रबंधक के विरुद्ध एफआईआर के दिए आदेश - August 22, 2026




