आगरा।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव माननीय पंकज कुमार-प्रथम ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया और तहसील सदर के ग्राम मिढ़ाकुर में विधिक जागरूकता शिविर लगाया।
जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान सचिव ने ई-प्रिजन पोर्टल पर बंदियों के डेटा को अपडेट करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि संबंधित न्यायालयों से समन्वय स्थापित कर जमानती आदेशों को समय से मंगाया जाए।

जिन बंदियों की अदालती तारीखें नियत समय पर नहीं लग रही हैं, उनके संबंध में संबंधित न्यायालय को पत्र प्रेषित करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा गया।
निरीक्षण के समय बैरकों की साफ-सफाई और बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई, जो संतोषजनक पाई गई।
उप कारापाल को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि कारागार के भीतर किसी भी बंदी के साथ जातिगत भेदभाव न हो, इसका कड़ा ध्यान रखा जाए।
इसी क्रम में तहसील सदर के ग्राम पंचायत मिढ़ाकुर में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में तहसीलदार सदर देवेंद्र कुमार और ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आम जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही सचिव ने पंचायत भवन में स्थापित पंचायत लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया ताकि ग्रामीणों को मिलने वाली कानूनी सहायता की स्थिति का जायजा लिया जा सके।
इस दौरान जेल प्रशासन की ओर से उप कारापाल अंजनी कुमार और मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin

- आगरा के उपभोक्ता आयोग प्रथम का बड़ा फैसला: कैरी बैग के लिए छह रुपये की धनराशि वसूलना पड़ा भारी - August 14, 2026
- दुराचार के दो आरोपियों को दस-दस वर्ष के कारावास और पचास हजार रुपये के जुर्माने की सजा - August 14, 2026
- कॉलेज स्वामी के यहाँ करोड़ों की चोरी करने की आरोपिता की जमानत खारिज - August 14, 2026





1 thought on “आगरा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया जिला कारागार का निरीक्षण और मिढ़ाकुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित”