आगरा 8 सितंबर।
आगरा में शनिवार को दीवानी परिसर स्थित आगरा बार एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय जेठानंद आवतानी के चित्र का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय कुमार पचौरी ने चित्र का अनावरण किया गया ।
न्यायमूर्ति संजय कुमार पचौरी ने बाबू जेठानंद जी के जीवन के बारे में विस्तृत चर्चा की। वक्ताओं ने बाबू जेठानंद के साथ जुड़ी स्मृतियों का जिक्र करते हुए बताया कि बाबूजी बहुत ही सरल व मृदुल स्वभाव के थे ।
वह अपने सभी साथी अधिवक्ताओं के साथ परिवार जैसा व्यवहार करते थे। बाबू जी को आज भी उनकी कार्यशैली व योग्यता के लिए याद किया जाता है ।

कार्यक्रम में जिला जज माननीय विवेक संगल व अन्य न्यायिक अधिकारी और आगरा बार के अध्यक्ष सुभाष परमार सचिव विनोद कुमार शुक्ला वरिष्ठ अधिवक्ता जी.के. चतुर्वेदी, विजय कुमार शर्मा, बी.के. अग्रवाल, अमीर अहमद, संजय गुप्ता श्रेया चतुर्वेदी, अमिताभ शर्मा, अरविन्द मिश्रा, रजत सारस्वत, शिशुपाल सिंह कंसाना आदि उपस्थित थे ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp Group – Click Here
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




