नगर निगम की जमीन का कर दिया था बैनामा
सत्र न्यायालय के आदेश पर सीजेएम ने पारित किये आदेश
आगरा 09 अक्टूबर।
नगर निगम आगरा की सरकारी जमीन का बैनामा कर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी के मामले में आरोपितो के विरुद्ध माननीय सीजेएम अचल प्रताप सिंह ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश थानाध्यक्ष सिकन्दरा को दिये हैं।
Also Read – ट्रैक्टर स्वामी को उपभोक्ता आयोग प्रथम अध्यक्ष ने सौंपा 4,59,650/- रुपये का चैक
श्रीमती राधा पत्नी हरीओम निवासी शिवाकुंज बाबरपुर सिकन्दरा ने अपने अधिवक्ता हरीश कुमार शर्मा के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया था कि सन 2022 में प्रॉपर्टी डीलर भुवनेश यादव ने 100 वर्ग गज का प्लॉट श्रीमती जल धारा देवी निवासी हनुमान नगर यमुना ब्रिज, थाना एत्मादौल्ला से वादनी को 5 लाख रुपये में दिलवा 22 जुलाई 23 को तहसील सदर में वादनी के नाम बैनामा कराया गया ।

प्लॉट की बाउंड्री कराने के दौरान 8 नवंबर 23 को मय फोर्स नगर निगम कर्मियों द्वारा उक्त भूमि को सरकारी बता बाउंड्री तोड़ दी गई। अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बाबत मुकदमा दर्ज कराने हेतु वादनी ने प्रोपर्टी डीलर भुवनेश निवासी शिवाकुंज, बाबर कुंज थाना सिकन्दरा, उसकी मां श्रीमती विमला देवी एवं जलधारा देवी के विरुद्ध सीजेएम की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया।
Also Read – कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कहा कि बीसीआई अध्यक्ष वकीलों के खिलाफ मौन आदेश पारित नहीं कर सकते
सीजेएम द्वारा प्रार्थना पत्र निरस्त करने पर वादनी द्वारा सत्र न्यायालय में उक्त आदेश के विरुद्ध रिवीजन किया जिसे स्वीकार कर अपर जिला जज 23 माननीय अमित कुमार ने पुनः सुनवाई के आदेश सीजेएम को दिये।
सीजेएम माननीय अचल प्रताप सिंह ने भुवनेश यादव, उसकी मां श्रीमती विमला देवी एवं श्रीमती जलधारा देवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश थानाध्यक्ष सिकन्दरा को दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा सीजेएम कोर्ट में भ्रामक आख्या प्रस्तुत करने पर दरोगा पर गिरी गाज, सीजेएम ने थानाध्यक्ष को किया तलब - July 11, 2026
- साक्ष्य के अभाव और पुलिस की दोषपूर्ण विवेचना के चलते एटीएम धोखाधड़ी का आरोपी बरी - July 11, 2026
- संपत्ति के फर्जी दान पत्र मामले में भाई और भतीजे पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के आदेश - July 11, 2026




