आगरा 05 मार्च ।
अदालत द्वारा पारित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित नही करने पर एडीजे 26 माननीय अमरजीत ने तहसीलदार सदर के विरुद्ध विधिक कार्यवाही हेतु मुकदमा दर्ज कर नोटिस जारी करनें कें आदेश दिये।
मामले के अनुसार एडीजें 26 की अदालत में दहेज हत्या एवं अन्य आरोप में आरोपी रियान के जमानतीआदिल एवं सनी के जमानत प्रपत्र के सत्यापन हेतु अदालत ने तहसील सदर प्रेषित किये गये थे। उक्त प्रपत्र तहसीलदार सदर को 9 जनवरी 25 को तामील करा दिये गये। परन्तु उन्होने सत्यापन नहीं कर अदालत में प्रेषित नहीं किए ।
Also Read – 8 मार्च को आगरा में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियाँ पूरी

30 जनवरी 25 एवं 1 फरवरी 25 को नोटिस देने के बाद भी सत्यापन आख्या अदालत में प्रेषित नहीँ करने पर अदालत ने 4 फरवरी 25 को अदालत में व्यक्तिगत रूप से हाजिर हो आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए ।
लेकिन इसके बाद भी आदेश का अनुपालन नहीँ करने पर अदालत ने तहसीलदार सदर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही हेतु नोटिस जारी करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- दहेज हत्या में दोषी पीएसी कर्मी को 10 वर्ष का कारावास, 20 हजार रुपये अर्थदंड - November 24, 2026
- चेक डिसऑनर के मामले में कंपनी डायरेक्टर को दो वर्ष का कारावास, 8.94 लाख अर्थदंड - November 24, 2026
- दहेज हत्या के मामले में सास-ससुर दोषमुक्त करार - November 24, 2026




