आगरा:
आगरा के एमपी/एमएलए कोर्ट/एडीजे-19 माननीय लोकेश कुमार की अदालत में में चल रहे चर्चित ‘राणा सांगा केस’ (सिविल रिवीजन संख्या-119/2025, अजय प्रताप सिंह आदि बनाम अखिलेश यादव आदि) की सुनवाई आज सम्पन्न हुई।
वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि सुनवाई के दौरान विपक्षी संख्या-1 अखिलेश यादव की ओर से उनके अधिवक्ता रईसुद्दीन उपस्थित हुए, जिन्हें केस से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज सौंप दिए गए हैं।

हालांकि, विपक्षी संख्या-2 रामजीलाल सुमन आज भी न्यायालय में अनुपस्थित रहे।
न्यायालय ने इस अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए विपक्षी संख्या-2 रामजीलाल सुमन को पुनः नोटिस जारी कर पैरवी करने का आदेश दिया है।
इसके साथ ही, माननीय न्यायालय ने केस की मूल पत्रवाली (मूल फाइल) को भी तलब करने का महत्वपूर्ण आदेश दिया है।केस की अगली सुनवाई के लिए न्यायालय ने 5 दिसंबर की तिथि नियत की है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- आगरा उपभोक्ता फोरम प्रथम का अहम फैसला: कानूनी प्रक्रिया में हुई देरी के कारण बीमा दावा खारिज करना सेवा में कमी - September 22, 2026
- आगरा उपभोक्ता फोरम प्रथम का बड़ा फैसला: संक्रमित रक्त चढ़ाने से हुई मौत के मामले में 21 साल बाद मिला न्याय - September 22, 2026
- आगरा के जल निकायों और तालाबों के अतिक्रमण पर एनजीटी सख्त, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित - September 22, 2026




