फतेहपुरसीकरी के ‘विजयपुर सीकरी’ नाम पुनर्स्थापना के लिए जिलाधिकारी आगरा को दिया गया ज्ञापन

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा:

आगरा के ऐतिहासिक शहर फतेहपुर सीकरी का नाम बदलकर उसके मूल नाम ‘विजयपुर सीकरी’ को पुनर्स्थापित करने की मांग को लेकर विजयपुर सीकरी संघर्ष मोर्चा ने जिलाधिकारी आगरा को एक 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित किया गया है।

मुख्य मांगें:

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि फतेहपुर सीकरी शहर मूल रूप से सिकरवार राजाओं द्वारा बसाया गया था और इसका वास्तविक नाम ‘विजयपुर सीकरी’ था।

यह नाम राजा विजय सिंह सिकरवार के नाम पर पड़ा था। मुस्लिम इतिहासकारों ने इसे ‘फतहपुर सीकरी’ कहा, जो आज ‘फतेहपुर सीकरी’ के रूप में प्रचलित है।

Also Read – आगरा में चल रहे कामाख्या माता मंदिर केस की अगली सुनवाई अब 15 जनवरी को

ज्ञापन में रखी गई 6 सूत्रीय माँगों में मुख्य रूप से शामिल हैं:

* फतेहपुर सीकरी शहर का नाम बदलकर ‘विजयपुर सीकरी’ पुनर्स्थापित किया जाए।

* सीकरी शहर में राणा सांगा और सीकरी के अंतिम राजा धामदेव सिकरवार की मूर्ति स्थापित की जाए।

* कथित सलीम चिश्ती दरगाह में चादर बेचने और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को प्रतिबंधित किया जाए।

ज्ञापन सौंपने वाले पदाधिकारी:

ज्ञापन सौंपने के समय विजयपुर सीकरी संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह के साथ कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इनमें मुख्य रूप से मनोज सिकरवार, नरेंद्र जादौन, प्रेम सिंह सिकरवार, कृपाल सिंह, जिंतेंद्र सिंह परमार, सीमा ठाकुर, नीतू सोलंकी, भोला पहलवान, और पवन सिंह शामिल थे।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *