आगरा ७ मई ।
आगरा के नवागत मजिला जज माननीय संजय कुमार मलिक से तमाम बार एसोसिएशन के पदाधिकारी गण और अधिवक्ताओं का मिलना निरंतर जारी है ।
आज बुधवार को राजीव गांधी बार एसोसिएशन अध्यक्ष रमा शंकर शर्मा एडवोकेट, ग्रेटर आगरा बार के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्ग विजय भैया ,पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र लाखन, राजेंद्र गुप्ता धीरज, जयवीर सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, अजय कुमार सागर, भूपेंद्र सिंह, मणि शर्मा, अजय प्रताप सिंह, कुणाल सिंह मयंक सहित तमाम अधिवक्ताओं ने नवागत जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक से भेंट कर उन्हें बुके व फूल मालाओं से सम्मानित किया।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य की फर्जी डिग्री को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी
इस अवसर पर रमाशंकर शर्मा, दुर्ग विजय सिंह भैया एवं सुरेंद्र लाखन ने जिलाजज को बताया कि विगत कुछ समय से आगरा में बेंच और बार के समन्वय में कमी आई है और इस कमी को दूर करने के लिए न्यायपालिका के सहयोग के लिए अधिवक्ता हर समय हर तरीके से तैयार हैं ।
जो भी सहयोग न्यायपालिका को चाहिए हम अधिवक्ता गण हर तरह से न्यायपालिका का सहयोग करेंगे। जिला जज ने इस पर हार्दिक प्रसन्नता करते हुए कहा कि यह बहुत ही स्वागत योग्य कदम है ।
मैं अधिवक्ताओं से वादा करता हूं कि बेंच और बार के संबंध और मजबूत किए जाएंगे। और अधिवक्ताओं के सहयोग से न्याय प्रक्रिया में तेजी निष्पक्षता एवं स्वच्छता लाने का प्रयास किया जाएगा।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का हाईकोर्ट बेंच की मांग 20 अगस्त का प्रस्तावित महासम्मेलन स्थगित, अब और भी वृहद स्तर पर होगा आयोजन,नई संघर्ष समिति का भी ऐलान - August 20, 2026
- जिला उपभोक्ता आयोग प्रथम आगरा का अहम फैसला, खराब उत्पाद देने पर डीलर और निर्माता कंपनी पर लगाया जुर्माना - August 20, 2026
- आगरा कैंट विवाद: अदालत के आदेश पर सहायक स्टेशन मास्टर और अन्य पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश - August 20, 2026




