एमडी आयुर्वेदिक कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न: छात्रों को मौलिक अधिकारों, साइबर अपराध और निःशुल्क विधिक सहायता की दी गई जानकारी

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव माननीय पंकज कुमार-प्रथम के निर्देशन में सोमवार को बाईपुर, सिकंदरा स्थित एमडी आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कानून और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ-साथ महिला एवं बाल अधिकार और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके अतिरिक्त, वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें कानून के प्रति जागरूक और समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सभी प्रतिभागियों ने शिविर में दी गई जानकारियों को अत्यंत उपयोगी बताते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के इस जनजागरूकता अभियान की सराहना की।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *