कोर्ट ने बहस के लिए 16 अप्रैल की तारीख की नियत
आगरा 02 अप्रैल ।
स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए माननीय अनुज कुमार सिंह की कोर्ट मे राष्ट्रद्रोह एवं किसानों के अपमान के मामले मे कंगना रनौत के विरुद्ध सुनवाई हुई।
कंगना की ओर से स्थानीय अधिवक्ता ने वाद पत्र का जवाब प्रस्तुत करने के लिए कोर्ट से समय मांगा। वादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा एडवोकेट की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्ग विजय सिंह भैया, रामदत्त दिवाकर, बी एस फौजदार, आर एस मौर्य, नवीन वर्मा, राकेश नौहवार, ओ पी वर्मा आदि ने विरोध करते हुए कहा कि 8 महीने से पत्रावली कंगना की ओर स्वयं अथवा उनके वकील पेश नहीं होने के कारण लंबित है।
जबकि कंगना को कोर्ट द्वारा कई बार भेजे नोटिस तामील हो चुके है और अब उनकी ओर से अधिवक्ता जवाब के लिए समय मांग कर पत्रावली को और लंबित करने का प्रयास कर रहे हैं।
कोर्ट ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद कंगना के अधिवक्ता को जवाब प्रस्तुत करने के लिए समय न देते हुए संज्ञान बहस के लिए 16 अप्रैल की तारीख नियत कर दी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा उपभोक्ता आयोग ने बीमा क्लेम खारिज करने पर इफको टोकियो पर लगाया हर्जाना, ब्याज सहित भुगतान का आदेश - October 24, 2026
- साक्ष्य के अभाव में चेक बाउंस के आरोप से महाराष्ट्र का व्यापारी दोषमुक्त - October 24, 2026
- भैंस चोरी के मामले में अदालत ने आरोपी सोनू की जमानत अर्जी की मंजूर, रिहाई के आदेश - October 22, 2026




