आगरा, 10 जुलाई, 2025:
हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दायर एक रिवीजन याचिका पर शुक्रवार जिला जज आगरा की अदालत में सुनवाई होगी।
यह मामला राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा द्वारा 11 सितंबर, 2024 को दायर एक वाद से संबंधित है। शर्मा ने कंगना रनौत पर किसानों के अपमान और राजद्रोह का आरोप लगाया था।
करीब नौ महीने की सुनवाई के बाद, स्पेशल कोर्ट एमपी/एमएलए माननीय अनुज कुमार सिंह ने इस वाद को खारिज कर दिया था।
Also Read – कांग्रेस के तीन नेताओं के मामले में बहस 23 जुलाई को, कोर्ट ने व्यक्तिगत उपस्थिति का दिया निर्देश
इस फैसले के खिलाफ, अधिवक्ता शर्मा ने जिला जज की अदालत में रिवीजन याचिका दायर की है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई निर्धारित की गई है।
पिछली सुनवाई में, कंगना रनौत की ओर से सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अनुसूया चौधरी और विवेक शर्मा ने रिवीजन का जवाब प्रस्तुत करने के लिए याचिका की कॉपी मांगी थी।
कोर्ट के आदेश पर श्री शर्मा ने कॉपी उपलब्ध कराई थी, जिसके बाद शुक्रवार 11 जुलाई की तारीख सुनवाई के लिए तय की गई थी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- आगरा में महिला आरोपी के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट के मामले में आगरा अदालत का बड़ा आदेश, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और विभागीय जांच के निर्देश - June 8, 2026
- आगरा: खरीदार को धोखा देकर दूसरा प्लॉट बेचा, बोगस चेक देने के आरोपी मनोज गिरी को कोर्ट ने किया तलब - June 7, 2026
- आगरा स्थाई लोक अदालत का बड़ा फैसला, पीएनबी मैटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी को ब्याज सहित 4.70 लाख रुपये लौटाने के आदेश - June 7, 2026




