आगरा 06 दिसंबर ।
आर्य संस्कृति संरक्षण ट्रस्ट के केस संख्या-113/2024 श्री भगवान श्री कामाख्या माता आदि बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड आदि की सुनवाई पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण टल गई।
वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि आज विपक्षी सलीम चिश्ती दरगाह के आदेश 7 नियम 14 सीपीसी प्रार्थना पत्र पर बहस नियत थी, जोकि अब 9 जनवरी को होगी।
Also Read – आगरा न्यायालय में फतेहपुर सीकरी केस की अगली सुनवाई 20 जनवरी को

वादी अधिवक्ता ने बताया कि विपक्षीगणों को पिछली तिथि को सभी आवश्यक सबूतों की छायाप्रति उपलब्ध करवा दी गई थी।
आज न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश सिकरवार व एस पी सिंह सिकरवार उपस्थित रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)




