आगरा 21 मार्च ।
आर्य संस्कृति संरक्षण ट्रस्ट के केस संख्या-113/2024 श्री भगवान श्री कामाख्या माता@कामाख्या देवी विराजमान आदि बनाम उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड की सुनवाई लघुवाद न्यायालय आगरा में हुई।
दौरान सुनवाई वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने माननीय न्यायालय को बताया कि वाद में विपक्षी संख्या-2 व 3 की के आदेश 7 नियम 14 सीपीसी का प्रार्थना पत्र लंबित है वादी द्वारा सभी विपक्षीगणों को आवयश्कता सबूतों की प्रतिलिपि उपलब्ध करवा दी है।

न्यायालय ने आदेश 7 नियम 14 सीपीसी पर बहस हेतु 24 अप्रैल तिथि नियत की है।
वही अतिरिक्त सिविल जज (सी०डि०)-1 में विचाराधीन फतेहपुर सीकरी के केस संख्या-1049/2024 अजय प्रताप सिंह बनाम के के मोहम्मद आदि में पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई की अगली तिथि 24 अप्रैल नियत की गई है ।
दौरान सुनवाई वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश सिकरवार व एस पी सिंह सिकरवार उपस्थित रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




