आगरा के ग्राम मितावली में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न, ग्रामीणों और छात्रों को दी गई संविधान व लोक अदालत की जानकारी

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सोमवार, 16 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के तत्वावधान में तहसील एत्मादपुर के ग्राम मितावली स्थित माध्यमिक विद्यालय और पंचायत भवन में एक विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को भारतीय संविधान के महत्व से अवगत कराया गया। उन्हें संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, समानता के अधिकार और कानून के समक्ष समानता के सिद्धांत की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान सभी बच्चों को संविधान के प्रति सम्मान की भावना रखने और देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के पूर्णकालिक सचिव माननीय पंकज कुमार-प्रथम ने उपस्थित लोगों को आगामी विशेष लोक अदालतों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

Also Read – कामाख्या माता मंदिर विवाद: सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने सुनवाई रोकने के लिए दिया प्रार्थना पत्र

उन्होंने बताया कि दीवानी न्यायालय परिसर, आगरा में 21 नवंबर 2026 को एनआई एक्ट (चेक बाउंस) की धारा 138 से संबंधित मामलों और 28 नवंबर 2026 को मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

सचिव ने आम जनमानस से अपील की है कि वे इन विशेष लोक अदालतों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने लंबित वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर शीघ्र व सरलता से निस्तारण कराएं।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में विधिक साक्षरता को बढ़ावा देना और आम लोगों व विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना था।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel Bulletin & Group Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *