आगरा:
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा ) और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आगरा में पूर्व सैनिकों के लिए एक लीगल एड क्लीनिक की शुरुआत की गई है। इस क्लीनिक का उद्घाटन 5 अगस्त, 2025 को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में किया गया।
माननीय डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी, अपर जिला जज और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए ) के सचिव, ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस दौरान कैप्टन सुनील कुमार, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी, सेवानिवृत्त सैनिक और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

डॉ. द्विवेदी ने बताया कि यह लीगल एड क्लीनिक सेवानिवृत्त सैनिकों और अन्य नागरिकों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करेगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति कानूनी सेवा से वंचित न रहे।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लोग घर बैठे भी नालसा के टोल-फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके कानूनी सलाह ले सकते हैं।
इस पहल का उद्देश्य आम जनता, विशेषकर पूर्व सैनिकों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में जागरूक हो सकें।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- वारंटी अवधि में खराब मोबाइल ठीक न करने पर उपभोक्ता आयोग का सख्त फैसला, कंपनी और डीलर पर जुर्माना - September 19, 2026
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026




