अब 15 जनवरी को होगी कार्यकारिणी की बैठक, आगे की रणनीति पर होगा निर्णय
आगरा 13 जनवरी ।
” एक कैम्पस एक बार एसोसिएशन ” के लिए आगरा बार एसोसिएशन द्वारा 13 जनवरी सोमवार को कराए गए मतदान के नतीजे अभियान के पक्ष में आए है । इस मतदान में 345 सदस्यों ने हाँ और 209 सदस्यों ने ना के रूप में अपनी राय व्यक्त कर दी है ।इस मतदान से “एक कैम्पस एक बार एसोसिएशन ” के गठन की और बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हो गया है ।
Also Read – मकर संक्रांति 14 जनवरी मंगलवार को न्यायिक अवकाश घोषित
13 जनवरी को हुए मतदान में कुल 559 मतदान पर्चियाँ जारी की गई जिसमें से 355 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। इनमें 345 ने ” यस “और एक 209 सदस्यों ने “ नो ” के सामने टिक करके अपनी राय व्यक्त की । एक वोट रद्द किया गया । पाँच सदस्यीय चुनाव समिति में अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार, सचिव विनोद शुक्ला, संयुक्त सचिव देवेंद्र सिंह धाकरे, हेमेन्द्र शर्मा और सीएल अरोड़ा शामिल थे ।

सोमवार सुबह से ही सिविल कोर्ट स्थित आगरा बार एसोसिएशन सभागार में गहमागहमी का आलम बना हुआ था । एक कैम्पस एक बार एसोसिएशन पर साधारण सभा की बैठक में हुई तकरार के बाद आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सुभाष बाबू परमार ने मतदान कराने के घोषणा की थी ।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न हुए चुनाव में सभी सदस्यों की भागीदारी रही । दिनभर मतदान और एक कैंपस एक बार एसोसिएशन विषय पर वकीलों के बीच चर्चा चलती रही और अंततः बहुमत इस पक्ष में दिखायी दिया कि एक कैंपस में एक ही बार एसोसिएशन होनी चाहिए ।
Also Read – अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग, दुराचार आरोपी की जमानत खारिज
इस नतीजों के बाद आगरा बार एसोसिएशन ने 15 जनवरी को अपनी कार्यकारिणी की बैठक बुलायी है जिसमें एल्डर कमेटी,अन्य बार संगठनों से चर्चा विषय पर विचार विमर्श कर आगे की रणनीति तय की जाएगी ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




