आगरा 13 जनवरी।
न्याय प्रशासन द्वारा मकर संक्रांति के पर्व पर 14 जनवरी 2025 को न्यायिक अवकाश घोषित किया है।
रजिस्ट्रार जनरल, उच्च न्यायालय इलाहाबाद माननीय राजीव भारती एच.जे.एस. ने मेल द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ओ.एस.डी., जिला न्यायपालिक, उत्तर प्रदेश के सभी प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय और उत्तर प्रदेश के सभी पीठासीन अधिकारी, वाणिज्यिक न्यायालय को सूचित किया है कि
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की जिला न्यायपालिका में मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी, 2025 (मंगलवार) को अवकाश घोषित करने के संबंध में उन्हें यह कहने का निर्देश हुआ है कि माननीय न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की जिला न्यायपालिका में मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी, 2025 (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की कृपा की है।
जिला न्यायालय 15 जनवरी 2025 को विधिवत खुलेंगे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- पत्नी की हत्या के चर्चित मामले में पति, सास और देवर साक्ष्य के अभाव में बरी - August 19, 2026
- 40 लाख रुपए का चेक बाउंस होने के मामले में आरोपी अदालत में तलब - August 19, 2026
- चाचा पर हमला कर घातक चोट पहुंचाने के आरोपी की अग्रिम जमानत स्वीकृत - August 19, 2026




