आगरा:
आगरा की एक अदालत ने दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास के आरोपी पति रवि उर्फ सुरेंद्र को 5 साल 6 महीने जेल की सजा सुनाई है।
अपर जिला न्यायाधीश (एडीजे-11) माननीय नीरज कुमार बख्शी ने उस पर ₹55,000/- का जुर्माना भी लगाया।
यह मामला 23 अक्टूबर 2019 को थाना सदर में दर्ज हुआ था। पीड़िता बबली के पिता मौजी राम ने शिकायत में बताया था कि उनकी बेटी की शादी आरोपी रवि उर्फ सुरेंद्र से हुई थी।
शादी के बाद रवि, उसकी मां कलावती और पिता खेमचंद कर्दम दहेज से खुश नहीं थे और बबली पर एक प्लॉट लाने का दबाव बना रहे थे।

जब बबली ने अपने पिता की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर मना किया, तो आरोपी पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।
इसके साथ ही, जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया और धारदार हथियार से उस पर हमला किया।
अदालत ने सरकारी वकील हरिबाबू के तर्कों और पेश किए गए सबूतों के आधार पर आरोपी पति रवि को दोषी पाया और उसे सजा सुनाई।
हालांकि, सबूतों के अभाव में अदालत ने रवि की मां कलावती और पिता खेमचंद कर्दम को बरी कर दिया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




