आगरा/प्रयागराज २६ मई।
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए कथित हेट स्पीच से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इमरान मसूद ने इस संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक आपराधिक पुनरीक्षण याचिका (क्रिमिनल रिवीजन याचिका) दाखिल की है।
यह मामला 28 मार्च 2014 को तब सामने आया था, जब देवबंद के तत्कालीन कोतवाली प्रभारी कुसुम वीर सिंह ने देवबंद कोतवाली में इमरान मसूद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 96 न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, जिलों में मिली नई तैनाती
आरोप था कि कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने देवबंद थाना क्षेत्र के लबकरी गांव में एक चुनावी सभा के दौरान तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। इस एफआईआर के बाद इमरान मसूद को जेल भी जाना पड़ा था।
वर्तमान में सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की इस याचिका पर जस्टिस संजय कुमार सिंह की एकल पीठ सुनवाई करेगी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- राज्यपाल की समय से पहले रिहाई की शक्ति मनमानी नहीं, अदालत की अनुमति के बिना आदेश रद्द - August 18, 2026
- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एपीओ भर्ती-2025 में आरक्षण विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती - August 18, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: सपा सांसद अफजाल अंसारी को शस्त्र लाइसेंस मामले में राहत, गिरफ्तारी पर रोक - August 11, 2026




