ताजमहल या तेजोमहालय ? केस की सुनवाई अब 20 फरवरी को होगी

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा:

ताजमहल को ‘तेजोमहालय’ घोषित करने की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को होने वाली सुनवाई टल गई है।

योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा दायर केस संख्या-197/2024 की सुनवाई अब 20 फरवरी को निर्धारित की गई है।

सुनवाई टलने का मुख्य कारण:

वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह के अनुसार, आज माननीय न्यायालय के रिक्त होने (पीठासीन अधिकारी की अनुपलब्धता) के कारण मामले की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। इसी के चलते अदालत ने अगली तारीख 20 फरवरी नियत की है।

क्या है पूरा मामला ?

यह याचिका भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और अन्य संबंधित विभागों के खिलाफ दायर की गई है।

वादी पक्ष का तर्क है कि:

* वर्तमान का ‘ताजमहल’ असल में तेजोमहालय का अपभ्रंश रूप है।

* यह ऐतिहासिक रूप से तेजोलिंग महादेव का एक प्राचीन मंदिर है।

Also Read – गवाही के लिए नहीं पहुंचीं महिला कॉन्स्टेबल, कोर्ट ने वेतन रोकने का दिया आदेश

आगामी आदेश पर टिकी निगाहें:

केस में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब कामरेड भजनलाल को विपक्षी बनाने के लिए ‘आदेश 1 नियम 10 सीपीसी’ के तहत प्रार्थना पत्र दिया गया।

इस पर बहस की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन न्यायालय का आदेश आना अभी बाकी है।

20 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई में इस प्रार्थना पत्र पर फैसला और केस की दिशा तय होने की उम्मीद है।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group BulletinChannel Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *