आगरा / प्रयागराज 24 सितंबर।
कानपुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी की सजा के खिलाफ अपील व राज्य सरकार की सजा बढ़ाने की दाखिल अपील व अन्य मामले की सुनवाई नहीं हो सकी।
कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 27 सितंबर तय की है।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कलियुग आ गया है 75-80 साल के दंपति गुजारा भत्ता के लिए लड़ रहे लड़ाई।
सुनवाई के समय सोलंकी के अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय के अन्य कोर्ट में व्यस्त होने के कारण वरिष्ठ अधिवक्ता जी.एस. चतुर्वेदी ने सुनवाई स्थगित करा ली।
अपीलों की सुनवाई न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता तथा न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह की खंडपीठ कर रही है ।
राज्य सरकार ने षड्यंत्र केस में सोलंकी को विशेष अदालत द्वारा बरी करने के आदेश को भी चुनौती दी है।

सोलंकी बंधुओं पर कानपुर की एक महिला का घर जलाने के केस में अदालत ने सात साल कैद की सजा सुनाई है। जिसे उन्होंने अपील में चुनौती दी है।
Also Read – वाराणसी के ज्ञानवापी में वजूखाने के एएसआई सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज मंगलवार को हुई सुनवाई
सात साल की कैद की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने की मांग में राज्य सरकार ने भी अपील दाखिल की है ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- बिना अपमान के इरादे के केवल जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट - August 22, 2026
- राज्यपाल की समय से पहले रिहाई की शक्ति मनमानी नहीं, अदालत की अनुमति के बिना आदेश रद्द - August 18, 2026
- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एपीओ भर्ती-2025 में आरक्षण विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती - August 18, 2026




