आगरा/प्रयागराज: २३ जुलाई ।
भदोही से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक जाहिद बेग के खिलाफ नाबालिग नौकरानी मिलने के मामले में दाखिल जमानत याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। यह मामला उस वक्त सामने आया जब विधायक के घर में एक नाबालिग लड़की का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था।
विधायक जाहिद बेग के खिलाफ 13 सितंबर 2024 को भदोही जिले के भदोही थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में आरोप है कि 9 सितंबर 2024 को विधायक के घर के एक बंद कमरे में एक नाबालिग लड़की का शव मिला था।
Also Read – प्राइमरी स्कूलों के मर्जर के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई
इस मामले की जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि विधायक के घर में एक और नाबालिग लड़की घरेलू नौकरानी के रूप में काम कर रही थी, जिसे बाद में मुक्त कराया गया।
इस मामले में जेल में बंद विधायक जाहिद बेग ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है। जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच इस याचिका पर सुनवाई कर रही है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- यूपी पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए रखने पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, राज्य सरकार से मांगा विस्तृत हलफनामा - June 27, 2026
- प्रयागराज दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नगर निगम के ध्वस्तीकरण नोटिस पर लगाई रोक, यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश - June 13, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अधिवक्ता जागृति शुक्ला मौत मामले में दिए न्यायिक जांच के आदेश, डॉक्टरों और वकीलों को हड़ताल खत्म करने के निर्देश - June 13, 2026




