स्वतंत्रता दिवस पर एडवोकेट और जुडिशियर वारियर्स के बीच होगा मैत्री क्रिकेट मैच

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा: १४ अगस्त ।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, 15 अगस्त 2025 को “द एडवोकेट एसोसिएशन “आगरा द्वारा एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया जा रहा है। इस मैच में दो टीमें हिस्सा लेंगी – एक अधिवक्ताओं की टीम “एडवोकेट लीजेंड” और दूसरी सिविल कोर्ट के कर्मचारियों की टीम “जुडिशियर वारियर”।

यह रोमांचक मैच सोनेट एकेडमी, सिकंदरा सब्जी मंडी के पीछे, सिकंदरा, आगरा में सुबह 8:00 बजे शुरू होगा।

Also Read – स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के मद्देनजर आगरा न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

इस कार्यक्रम में डीजीसी क्राइम राधाकृष्ण गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी संतोष गहलोत, विजय वर्मा और अरुण पचौरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस के जश्न के साथ-साथ अधिवक्ताओं और सिविल कोर्ट कर्मचारियों के बीच सौहार्द और आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

द एडवोकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल ने सभी खेल प्रेमियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel BulletinGroup Bulletin
विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *