आगरा 10 मार्च ।
पांच लाख रुपये का चैक डिसऑनर होनें के मामले में आरोपित प्रदीप मिडा पुत्र राम चन्द मिडा निवासी प्रतीक एंक्लेव कमला नगर को मुकदमे के विचारण हेतु एसीजेएम 5 माननीय मयूरेश श्रीवास्तव ने अदालत में तलब करने के आदेश दिये।
मामले के अनुसार वादी मुकदमा दीपक कुमार रेड्डी पुत्र कृष्णा रेड्डी निवासी कबीर कुंज फेस 1 कमला नगर, आगरा ने अपने अधिवक्ता राजीव कांत द्विवेदी के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर कर आरोप लगाया कि आरोपी ने व्यापारिक जरूरत हेतु वादी से 5 लाख रुपये उधार ले एक वर्ष में वापस करने का वायदा किया था।
Also Read – चैक डिसऑनर आरोपी को एक वर्ष कैद और 1 लाख 20 हजार के अर्थदंड की सज़ा

समयावधि व्यतीत हो जाने के बाद आरोपी ने निरन्तर टालमटोल करने के उपरांत 15 जून 23 को पांच लाख रुपये का चैक दिया।जिसे बैंक में प्रस्तुत करने पर उक्त चैक डिसऑनर हो गया।
एसीजेएम 5 माननीय मयूरेश श्रीवास्तव ने वादी के मुकदमे में संज्ञान ले आरोपी को तलब करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- बीमा अनुबंधों में पारदर्शिता अनिवार्य: आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने खारिज किए 27 लाख के सात संदिग्ध दावे - July 31, 2026
- शासकीय कार्य में बाधा और पुलिस से अभद्रता के आरोपी की जमानत मंजूर, अदालत ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026
- पुलिस दल पर हमले के आरोपी की जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026




