आगरा /प्रयागराज 26 अक्टूबर ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश के न्यायालय में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति मंयक कुमार जैन को विदाई दी गई।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म व पॉक्सो के आरोपी को जमानत
मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने शुभकामनाएं दीं। न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन तीन नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे, लेकिन दीपावली की छुट्टी के चलते शुक्रवार को समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई।
इस दौरान न्यायमूर्तिगण व वरिष्ठ अधिवक्तागण सहित हाईकोर्ट के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

न्यायमूर्ति मयंक जैन श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद से जुड़े मुकदमों की सुनवाई कर रहे थे।
उन्होंने विवाद से जुड़े सभी 15 वादों की एक साथ सुनवाई का आदेश दिया था।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by मनीष वर्मा (see all)
- यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नियुक्ति पत्र जारी करने पर लगाई रोक - October 2, 2026
- बालिग को जीवनसाथी चुनने और अपनी पसंद से रहने का मौलिक अधिकार: इलाहाबाद हाईकोर्ट - October 2, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन पर एकल पीठ की टिप्पणी: 10 वर्षों में सिर्फ 16 फुल कोर्ट बैठकें, जजों की राय दर्ज न होने पर जताई चिंता - October 2, 2026




