आगरा:
एक चेक बाउंस के मामले में, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम-5) ने आरोपी आशीष सारस्वत को मुकदमे की सुनवाई के लिए अदालत में तलब करने का आदेश दिया है।
यह मामला कुशवाह कॉलोनी, शाहगंज के निवासी लोकेश मथुरिया और उनके मित्र आशीष सारस्वत के बीच का है।
Also Read – लूट के आरोपी को साढ़े तीन वर्ष की कैद और ₹2,000/- का जुर्माना

लोकेश मथुरिया ने अदालत में दायर याचिका में बताया कि उनके मित्र आशीष सारस्वत ने जरूरत पड़ने पर उनसे ₹50,000/- उधार लिए थे और जल्द ही वापस करने का वादा किया था।
आशीष सारस्वत ने लोकेश को भुगतान के लिए एक चेक दिया, लेकिन जब लोकेश ने उसे बैंक में जमा किया तो वह डिसऑनर (बाउंस) हो गया। इसके बाद, लोकेश ने अपने अधिवक्ताओं अंकित गोयल और पीयूष सागर के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर किया।
Also Read – एसीपी ताज सुरक्षा सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का मामला

याचिका पर सुनवाई करते हुए, एसीजेएम-5 ने आशीष सारस्वत को अदालत में पेश होने का आदेश दिया ताकि मामले की आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू की जा सके।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, 6.76 लाख से अधिक वादों का हुआ ऐतिहासिक निस्तारण - September 12, 2026
- आगरा में 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 5.50 लाख से अधिक मामलों के त्वरित निस्तारण की तैयारी - September 12, 2026
- न्यायालय सीजेएम आगरा का महत्वपूर्ण विधिक निर्णय: राज्य बनाम रवि यादव प्रकरण में अग्रेतर विवेचना के आदेश - September 11, 2026




