आगरा 25 सितंबर ।
डा. अम्बेडकर बार एसोसिएशन की एक बैठक दीवानी कैंप कार्यालय पर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओ.पी.सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक का संचालन अर्जुन सिह एडवोकेट ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया की 26 सितंबर 2001 में अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारियों पर दीवानी कचहरी आगरा में पुलिस द्वारा बर्बर लाठी चार्ज के विरोध में काला दिवस के रूप में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और जस्टिस गिरधर मालवीय आयोग की रिपोर्ट के अनुसार दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी दण्डात्मक कार्यवाही की मांग को लेकर सभी अधिवक्ता आन्दोलन करेंगे।
बैठक में करतार सिंह भारतीय, अमर सिंह कमल, राजेंद्र कुमार कर्दम, सत्यप्रकाश, खेम चन्द , सुरेश चन्द जरारी, अमर प्रताप,गोपाल प्रसाद, संजय कुमार, सुरेश गौतम, बबीना शान्त, दुर्गेश चंद्र, सिद्धार्थ कर्दम, रामदत्त दिवाकर, मुरारी लाल कर्दम, प्रदीप पिप्पल, राजीव सोनी, रमेश चन्द्रा ,राजेन्द्र प्रसाद, तीरथराज धर्मसिंह चौधरी, सतीश वर्मा, विजेन्द्र सागर, आनन्द बिहारी, मुकेश निम, ओमकार सिंह सोबरन सिंह, आशीष बौद्ध आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आगरा न्यायालय में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज - November 4, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम का इंडियन बैंक पर कड़ा प्रहार: पीपीएफ खातों से अवैध कटौती पर ग्राहकों के पक्ष में सुनाया फैसला - November 4, 2026
- सांसद कंगना रनौत के खिलाफ ‘गटर जनरेशन’ टिप्पणी मामले में रिवीजन याचिका निरस्त, अदालत ने कहा- परिवादी को विधिक अधिकार नहीं - November 3, 2026




