आगरा, 9 जुलाई 2025:
माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश और जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा, माननीय संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में बुधवार 9 जुलाई को न्यायिक आवास परिसर में ‘एक वृक्ष मां के नाम’ थीम पर एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा वन विभाग के सहयोग से किया गया।

इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा माननीय डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी और अन्य न्यायिक अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश, भू-अर्जन पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण, आगरा के पीठासीन अधिकारी माननीय महेश नौटियाल, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी माननीय नरेंद्र कुमार पांडे, परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश, माननीय श्रीमती तृप्ता चौधरी, अपर जिला जज प्रथम, माननीय राजेंद्र प्रसाद, अपर जिला जज, माननीय अमरजीत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, माननीय मृत्युंजय श्रीवास्तव सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- सैमसंग टीवी की वारंटी शर्तों के उल्लंघन पर आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त, नया टीवी देने या ब्याज सहित पूरी रकम लौटाने का आदेश - May 30, 2026
- डॉ. आंबेडकर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तारीख घोषित, तीन जून को होगा मतदान - May 27, 2026
- छात्रा से छेड़छाड़ का मामला: अदालत ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट खारिज कर दिए अग्रिम विवेचना के आदेश - May 27, 2026




