आगरा 06 फरवरी ।
घर में घुस कर मारपीट, गाली गलौज, धमकी एवं दलित उत्पीड़न आरोप में विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट माननीय रविकांत ने रोहित चौहान एवं उसकी पत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी निवासी गण दुर्गा नगर, ट्रांस यमुना कॉलोनी थाना एत्माद्दोला को मुकदमे के विचारण हेतु अदालत में तलब करने के आदेश दिये।
मामले के अनुसार वादी मुकदमा विष्णु माहौर ने अपने अधिवक्ता संदीप यादव कें माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि उसकें पड़ोसी दंपत्ति आये दिन उससें अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते थे।

27 नवम्बर 2023 की रात्रि 8.30 बजे करीब आरोपी दंपत्ति एवं अन्य ने वादी के घर में घुस वादी एवं उसके परिजनों से गाली गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी। पत्नी द्वारा बीच बचाव करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ अभद्रता की। वादी के मुकदमे पर संज्ञान ले अदालत ने आरोपी दंपत्ति को मुकदमे के विचारण हेतु अदालत मे तलब करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- वारंटी अवधि में खराब मोबाइल ठीक न करने पर उपभोक्ता आयोग का सख्त फैसला, कंपनी और डीलर पर जुर्माना - September 19, 2026
- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026




