बजाज एलाइंज इंश्योरेंस कंपनी ने क्लेम देने से किया था इंकार
आगरा 18 अक्टूबर ।
बीमा कंपनी को चोरी हुई मोटरसाइकिल का क्लेम समय पर नहीं देना महंगा पड़ गया। आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम के अध्यक्ष माननीय सर्वेश कुमार और सदस्य डॉक्टर अरुण कुमार ने बजाज एलाइंज इंश्योरेंस कंपनी से 27 हजार 800 रुपये बीमा की ब्याज सहित कीमत का चेक वादी को सौंपा।
एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव नया बांस निवासी मलखान सिंह ने उपभोक्ता आयोग में वाद दर्ज किया था। बताया कि उन्होंने 5 जून 20 को बजाज एलाइंज इंश्योरेंस कंपनी से अपनी मोटरसाइकिल का बीमा कराया था।
Also Read – सीजेएम आगरा ने विवेचक को पढ़ाया कानून का पाठ

जिसकी 7 जून 2021 तक अवधि थी। 21 सितंबर 2020 को बाजार में मोटरसाइकिल खड़ी सब्जी लेने चले गए। थोड़ी देर बाद वापस आए तो चोरी हो गई।
पुलिस को सूचना देने के बाद बीमा एजेंट को जानकारी दी। बरहन थाने में मुकदमा दर्ज कराया। चाबी बीमा एजेंट को दे दी।
दस्तावेज पूरे कर कंपनी में क्लेम किया। 26 फरवरी को बिना कारण बताए क्लेम निरस्त कर दिया। नोटिस का भी कोई जबाव नहीं दिया था।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




