आगरा 15 जुलाई 2025 ।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) माननीय अमन कुमार ने आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) के साथ मिलकर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस अभियान के दौरान, स्टेशन परिसर में दोषी पाए गए 52 लोगों पर कुल ₹9100/- का जुर्माना लगाया गया।
Also Read – दलित उत्पीड़न मामले में आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मौके पर ही इन मामलों का निस्तारण भी किया।
दोषी पाए गए व्यक्तियों को भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की सख्त चेतावनी भी दी गई।
इस चेकिंग अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसर में अनुशासन बनाए रखना और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाना था।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




