जिस फ्लैट पर लोन लिया था वह भी निकला दूसरे का
आगरा 21 अक्टूबर ।
आंध्रा बैंक को 30 लाख का चूना लगाने के मामले में आरोपित सचिन सिंह ठाकुर पुत्र बिजेंद्र सिंह ठाकुर निवासी गणेश पुर जलेसर, जिला एटा द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र एडीजे माननीय रविकांत ने खारिज करने के आदेश दिये।
Also Read – दहेज उत्पीड़न एवं अन्य आरोप में ससुरालीजन बरी

थाना हरीपर्वत में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा शोभित जैन शाखा प्रबंधक आंध्रा बैंक नें आरोप लगाया कि आरोपी सचिन सिंह ठाकुर एवं उसकी पत्नी श्रीमती रचना ने फ्लैट पर 30 लाख रुपये का लोन लिया, जिसमें अनूप कुमार समरवार नामक व्यक्ति को गारंटर के रूप में दर्शाया ।
Also Read – पांच लाख रुपये का चैक डिसऑनर आरोपी तलब
आरोपियो ने सात किस्तो के रूप में 25,511/- रुपये जमा कराने के बाद किस्ते चुकाना बंद करने पर बैंक कर्मी नोटिस लेकर आरोपियों के पते पर गये परन्तु आरोपी वहां नहीँ मिले जिस फ्लैट को उन्होंने अपना बता कर 30 लाख रुपये का लोन लिया था वह भी किसी मनोज चन्द उपाध्याय नामक व्यक्ति का मिला ।
पुलिस ने आरोपी को उक्त मामले में हिरासत मे ले जेल भेजा था । आरोपी 550 दिन से जिला कारागार में निरुद्ध चल रहा हैं।
एडीजे माननीय रविकांत ने एडीजीसी आदर्श चौधरी के तर्क पर आरोपी की जमानत खारिज करने के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- विद्युत चोरी के मामले में साक्ष्य और गवाहों के अभाव पर अदालत ने 18 वर्ष बाद आरोपी को किया बरी, विभाग व पुलिस की लापरवाही उजागर - September 17, 2026
- केबल पर अवैध रूप से गदर फिल्म दिखाने के आरोपी को 25 वर्ष बाद मिली सजा, अदालत ने सुनाई डेढ़ वर्ष की कैद - September 17, 2026
- फ्री लुक पीरियड में पॉलिसी सरेंडर करने के बावजूद प्रीमियम हड़पने पर उपभोक्ता आयोग प्रथम सख्त,मैक्स लाइफ और एक्सिस बैंक पर हर्जाना व ब्याज आरोपित - September 17, 2026




