1 लाख की दो जमानत पर मिली रिहाई
आगरा 24 नवंबर ।
अश्लील हरकत एवं पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपित समीर पठान पुत्र यूसुफ पठान निवासी गढ़ी शक्कन, थाना शमशाबाद, जिला आगरा की जमानत स्वीकृत कर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट माननीय सोनिका चौधरी ने एक एक लाख रुपये की दो जमानत पर रिहाई के आदेश दिये।
थाना शमशाबाद में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा की दो अवयस्क पुत्रियां 18 सितम्बर 2024 की शाम 6 बजे बाजार से सामान खरीदने गई थीं, रास्ते में आरोपी ने उनका रास्ता रोक अश्लील बात एवं अश्लील छेड़छाड़ कर अपने साथ चलने को कहा।
Also Read – महिला से मारपीट, अश्लील हरकत के आरोप में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जमानत प्रार्थना पत्र की सुनवाई के उपरांत पीड़िता द्वारा कोई मैडिकल नहीँ कराने एवं आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीँ होने पर अदालत नें उसे एक एक लाख की दो जमानत पर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, 6.76 लाख से अधिक वादों का हुआ ऐतिहासिक निस्तारण - September 12, 2026
- आगरा में 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 5.50 लाख से अधिक मामलों के त्वरित निस्तारण की तैयारी - September 12, 2026
- न्यायालय सीजेएम आगरा का महत्वपूर्ण विधिक निर्णय: राज्य बनाम रवि यादव प्रकरण में अग्रेतर विवेचना के आदेश - September 11, 2026




