आगरा 25 सितंबर ।
हत्या प्रयास एवं अन्य धारा में आरोपित राहुल फौजदार पुत्र हरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सेमरी, देवरी रोड, जिला आगरा द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर अपर जिला जज / स्पेशल जज डकैती कोर्ट माननीय रविकांत ने रिहाई के आदेश दिये।
Also Read – आगरा की स्थाई लोक अदालत ने ₹2,71,878/- क्लेम की धनराशि दिलाने दिये आदेश
थाना ताजगंज में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा कृष्णा सिंह नें रिपोर्ट दर्ज करा आरोप लगाया था कि सागा एम्पोरियम के सामने ब्लिकइन्ट कर्मचारी राहुल फौजदार एवं अन्य ने वादी के भाई रितिक के साथ मारपीट की एवं जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चलाई ।
धारदार हथियार से वादी के भाई सिर एवं माथे पर गम्भीर चोट पहुंचाई । भाई का एक्टिवा तोड़ कर उसका फोन एवं 3 हजार रुपये निकाल लिये। इनके समर्थन में कंपनी कर्मचारियों नें पथराव भी किया।

जमानत प्रार्थना पत्र की सुनवाई के दौरान आरोपी के वरिष्ठ अधिवक्ता राम प्रकाश शर्मा एवं हरसुल राठौर ने तर्क दियें कि घटना देरी से दर्ज कराई गई घटना का कोई स्वतंत्र गवाह नहीँ हैं।
Also Read – 12 लाख रुपये के चैक डिसऑनर आरोपी 6 माह की कैद से दंडित
फायर की कोई चोट भी नहीं पाई गई। अदालत ने आरोपी के अधिवक्ताओं के तर्क पर आरोपी की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- उपभोक्ता आयोग प्रथम का अहम फैसला: लोन चुकता होने के बाद मूल बैनामा वापस न करने पर पीएनबी पर लगाया दो लाख तीस हज़ार का जुर्माना - August 24, 2026
- 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट का फैसला, दोषी को 20 वर्ष की कैद और जुर्माना - August 22, 2026
- 8 लाख 25 हजार रुपये के चेक डिसऑनर होने पर आरोपी अदालत में तलब - August 22, 2026




