आगरा 06 जनवरी।
मोटर साइकिल चोरी के मामले में आरोपित नक्षेन्द्र पुत्र विक्रम प्रताप निवासी नालंदा टाउन, थाना ताजगंज, जिला आगरा द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र एडीजे 5 माननीय मृदुल दुबे ने स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
थाना ताजगंज में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा 4 नवम्बर 24 की सुबह चार बजे सब्जी मंडी स्थित दुकान पर सब्जी बेचने मोटरसाइकिल से आया था।
Also Read – पचपन हज़ार के चैक डिसऑनर का आरोपी अदालत में तलब

घर वापसी के दौरान वादी की मोटरसाइकिल गायब हो जाने पर उसने थानें पर रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले उसकें कब्जें से वादी की मोटरसाइकिल बरामद की थी।
अदालत ने आरोपी के अधिवक्ता अशोक कुमार कुशवाह के तर्क पर आरोपी की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




