आगरा।
फतेहपुर सीकरी के एक उपनिरीक्षक, संबंधित लेखपाल और अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय शारिब अली ने इस मामले में संबंधित थाने से आख्या तलब करते हुए सुनवाई के लिए 14 मई की तिथि नियत की है।
प्रकरण के अनुसार, ग्राम जोताना निवासी लोकमन ने अपने अधिवक्ता राज कुमार कुशवाह के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही इंद्र और गोकू ने लेखपाल दीपक सक्सेना के साथ मिलीभगत करके ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है।
Also Read – आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कल, साढ़े सात लाख से अधिक मामलों के निस्तारण का लक्ष्य

प्रार्थी का कहना है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी, लेकिन लेखपाल ने विवादित भूमि को आबादी की जमीन बताते हुए और सिविल न्यायालय से अनुतोष प्राप्त करने की झूठी रिपोर्ट लगाकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया।
प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि 21 जनवरी 2026 को आरोपी इंद्र ने प्रार्थी के पुत्र रामनिवास को फोन पर धमकी दी।
इस मामले में उपनिरीक्षक राजेश कुमार पर भी उचित कार्यवाही न करने का आरोप लगाया गया है।
अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना फतेहपुर सीकरी से रिपोर्ट मांगी है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- आगरा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का हाईकोर्ट बेंच की मांग 20 अगस्त का प्रस्तावित महासम्मेलन स्थगित, अब और भी वृहद स्तर पर होगा आयोजन,नई संघर्ष समिति का भी ऐलान - August 20, 2026
- जिला उपभोक्ता आयोग प्रथम आगरा का अहम फैसला, खराब उत्पाद देने पर डीलर और निर्माता कंपनी पर लगाया जुर्माना - August 20, 2026
- आगरा कैंट विवाद: अदालत के आदेश पर सहायक स्टेशन मास्टर और अन्य पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश - August 20, 2026




