आगरा ।
हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दायर पुनरीक्षण (रिवीजन) याचिका में आज कंगना की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है।
इस मामले में जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक ने सुनवाई और फैसला करने के लिए उक्त पत्रावली को विशेष जज एमपी-एमएलए माननीय लोकेश कुमार की अदालत में स्थानांतरित कर दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 20 अगस्त 2025 को होगी, जिसमें बहस की जाएगी।
Also Read – अजय कुमार लल्लू समेत तीन कांग्रेस नेताओं के मामले में बहस पूरी, 20 अगस्त को आएगा फैसला
वादी, वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा, को कोर्ट द्वारा कंगना के जवाब की एक प्रति दी गई है।
आज उनकी ओर से अधिवक्ता राजीव सिंह ने पैरवी के लिए अपना वकालतनामा भी पेश किया। इस केस में कई अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता भी पैरवी कर रहे हैं, जिनमें दुर्ग विजय सिंह, भैया रामदत्त दिवाकर, आर.एस. मौर्य, नवीन वर्मा, बी.एस. फौजदार, सुरेंद्र लाखन और अमीर अहमद शामिल हैं।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- बीमा अनुबंधों में पारदर्शिता अनिवार्य: आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने खारिज किए 27 लाख के सात संदिग्ध दावे - July 31, 2026
- शासकीय कार्य में बाधा और पुलिस से अभद्रता के आरोपी की जमानत मंजूर, अदालत ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026
- पुलिस दल पर हमले के आरोपी की जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026




