आगरा।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) और राजकीय बाल गृह (शिशु) का सघन निरीक्षण किया गया।
यह निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव माननीय पंकज कुमार-I द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने दोनों संस्थाओं में रह रहे बच्चों को मुहैया कराई जा रही भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
Also Read – आगरा में 27 कथित अवैध धार्मिक स्थलों के ध्वस्तीकरण हेतु न्यायालय में वाद दायर, आदेश सुरक्षित

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुचारू और प्रभावी रूप से लागू की जाएं।
इस दौरान उन्होंने बच्चों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के पश्चात राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) परिसर में एक विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया।
इस शिविर में मौजूद किशोरों को उनके संवैधानिक व विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। सचिव ने किशोरों को निःशुल्क विधिक सहायता, बाल अधिकार, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, शिक्षा का अधिकार, महिला एवं बाल संरक्षण कानूनों के साथ-साथ वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।

किशोरों को बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा से मुफ्त विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
अपने संबोधन में माननीय पंकज कुमार-I ने किशोरों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, शिक्षा के महत्व को समझने और अनुशासित रहकर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपना भविष्य संवारने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में किशोरों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और उनकी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्राधिकरण का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin

- सांसद कंगना रनौत के खिलाफ ‘गटर जनरेशन’ टिप्पणी मामले में रिवीजन याचिका निरस्त, अदालत ने कहा- परिवादी को विधिक अधिकार नहीं - November 3, 2026
- जिला उपभोक्ता आयोग आगरा का अहम फैसला: कोटक महिंद्रा जनरल इंश्योरेंस को 5.75 लाख रुपये का क्लेम मय ब्याज चुकाने का आदेश - November 3, 2026
- आगरा उपभोक्ता फोरम का सख्त आदेश: सहारा समूह की कंपनियों को ब्याज समेत लौटानी होगी निवेशक की रकम - November 3, 2026




