आगरा /प्रयागराज ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग की पत्नी सीमा बेग की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
इस याचिका में सीमा बेग ने अपने घर में दूसरी नाबालिग नौकरानी मिलने के मामले में ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही को रद्द करने की मांग की है।
न्यायमूर्ति समीर जैन की एकल पीठ ने मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा।

आज, राज्य सरकार ने दो घंटे तक अपनी दलीलें पेश कीं। इससे पहले 19 सितंबर को, सीमा बेग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता जीएस चतुर्वेदी और जीशान मजहर ने बहस की थी।
यह मामला तब शुरू हुआ जब 13 सितंबर, 2024 को ज्ञानपुर, भदोही के श्रम प्रवर्तन अधिकारी जय प्रकाश सिंह ने एक FIR दर्ज कराई थी।
यह FIR विधायक के घर से एक और नाबालिग नौकरानी मिलने के बाद दर्ज की गई थी।
इससे पहले 9 सितंबर, 2024 को विधायक के घर में एक नाबालिग नौकरानी मृत पाई गई थी।
इस मामले में 16 सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीमा बेग को अंतरिम राहत दी थी और ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा “न्याय में देरी, न्याय से इंकार “,100 वर्षीय वृद्ध की उम्रकैद 42 साल बाद रद्द - February 5, 2026
- बरेली हिंसा मामले में आरोपी नाजिम रज़ा खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत - February 4, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हमीरपुर मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए राज्य सरकार से पूछे गंभीर विधिक प्रश्न,संपत्तियों को ध्वस्तीकरण से दी अंतरिम सुरक्षा - February 4, 2026








1 thought on “विधायक जाहिद बेग की पत्नी की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला किया सुरक्षित”