राज्य सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब
आगरा/ प्रयागराज 18 सितंबर।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस हेड कांस्टेबल की विधवा से पति को हुए अधिक वेतन भुगतान की वसूली के एसपी मैनपुरी के आदेश को निलंबित करते हुए वसूली पर रोक लगा दी है और राज्य सरकार से तीन हफ्ते में जवाब मांगा है।
याचिका की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होंगी।

यह आदेश न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने श्मालती देवी की याचिका पर दिया है। याचिका पर अधिवक्ता इरफान अहमद मलिक ने बहस की।
इनका कहना है कि याची के पति पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल थे। जिनकी 6 जुलाई 23 को मौत हो गई और याची विधवा को सेवानिवृत्ति परिलाभो का भुगतान कर दिया गया।
बाद में एसपी ने 17 अगस्त 24 को याची को मिलने वाले परिलाभो में से 5,55,523/-रूपये की कटौती का आदेश दिया।
कहा कि गलत वेतन निर्धारण के कारण उसके पति को अधिक वेतन भुगतान कर दिया गया है।
Also Read - दहेज उत्पीड़न केस में रूटीन चार्जशीट दायर करने पर एसपी भदोही से इलाहाबाद कोर्ट ने मांगी सफाईआश्चर्य की बात है कि सेवानिवृत्ति परिलाभो के भुगतान के समय इस राशि की कटौती नहीं की गई और वसूली का आदेश जारी किया गया है।
जो सुप्रीम कोर्ट के रफीक मसीह केस का उल्लघंन है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा “न्याय में देरी, न्याय से इंकार “,100 वर्षीय वृद्ध की उम्रकैद 42 साल बाद रद्द - February 5, 2026
- बरेली हिंसा मामले में आरोपी नाजिम रज़ा खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत - February 4, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हमीरपुर मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए राज्य सरकार से पूछे गंभीर विधिक प्रश्न,संपत्तियों को ध्वस्तीकरण से दी अंतरिम सुरक्षा - February 4, 2026







