राज्य सरकार व विपक्षियों से मांगा जवाब
आगरा /प्रयागराज 29 नवंबर ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजमगढ़ के थाना जहानागंज ग्राम सेमरौल की बालिग लड़की रंजना प्रजापति और विकास कश्यप की अपहरण व षड्यंत्र के आरोप में दर्ज एफआईआर के तहत गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर राज्य सरकार सहित विपक्षियों से जवाब मांगा है।
यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता तथा न्यायमूर्ति सुरेन्द्र सिंह की खंडपीठ ने याची अधिवक्ता सुनील चौधरी को सुनकर दिया है।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया डिप्टी एसपी लक्ष्मी सिंह चौहान को इंस्पेक्टर पद पर पदावनति करने का आदेश रद्द

याची का कहना है कि हाईस्कूल सर्टिफिकेट के अनुसार पीड़िता 19 वर्ष की बालिग है। अपने गाँव के ही लड़के विकास के साथ लिव इन रिलेशन में सहमति से रह रही है।
दोनों लोग एक साथ राजी खुशी रह रहे हैं। पीड़िता की मां जबरदस्ती कहीं अन्य जगह शादी करना चाहती थी।
याचिका की अगली सुनवाई 10 फरवरी 2025 को होगी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट: फर्जी वसीयत और संपत्ति विवाद मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक - September 12, 2026
- बिना अपमान के इरादे के केवल जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट - August 22, 2026
- राज्यपाल की समय से पहले रिहाई की शक्ति मनमानी नहीं, अदालत की अनुमति के बिना आदेश रद्द - August 18, 2026




