आगरा।
उच्च न्यायालय द्वारा बड़े स्तर पर किए गए स्थानांतरण और नियुक्तियों के बाद जनपद में कई न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र और पदों में परिवर्तन किया गया है।
उच्च न्यायालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिला जज ने इन अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।
प्रशासनिक आदेश के अनुसार माननीय हर्षवर्धन को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) कक्ष संख्या 6 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में माननीय सुरंजन सिंह को एडीजे 7, माननीय रवी कांत को एडीजे 8, माननीय प्रदीप कुमार को एडीजे 10 और माननीय राज मंगल सिंह यादव को एडीजे 11 के पद पर तैनात किया गया है।
निचली अदालतों में भी व्यापक स्तर पर फेरबदल हुआ है। माननीय श्रीमती विनीता सिंह को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीएमजे) प्रथम बनाया गया है।
Also Read – साक्ष्य के अभाव में दुराचार और पाक्सो एक्ट के आरोप से मौसेरा भाई बरी

माननीय शिवांगी त्यागी को एसीएमजे 5 और माननीय आशीष कम्बोज को एसीएमजे 11 के पद पर नियुक्त किया गया है।
सिविल जज सीनियर डिवीजन संवर्ग में माननीय रवी कुमार को अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन 8 और माननीय अनंत कुमार को अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन 9 की जिम्मेदारी मिली है।
न्यायिक मजिस्ट्रेट के पदों पर माननीय कृष्ण मोहन पाण्डेय को कोर्ट संख्या 1 और माननीय शिखा सिंह को कोर्ट संख्या 2 में तैनात किया गया है।
सिविल जज जूनियर डिवीजन के स्तर पर माननीय मनीषा चौधरी को कोर्ट संख्या 1, माननीय सोनम शर्मा को अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन 2, माननीय श्वेता नेन को अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन 4 और माननीय कंचन कुमारी को अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन 5 बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त माननीय नेहा चौधरी को सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के पद पर नई तैनाती दी गई है।
इन परिवर्तनों के बाद सभी अधिकारियों ने अपने नए कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- लूट के 15 मोबाइल और 2 मोटरसाइकिल बरामदगी मामले में आरोपी को तीन वर्ष की कैद - July 18, 2026
- गवाही के लिए अदालत में पेश न होने पर उपनिरीक्षक का वेतन रोकने का आदेश, आगरा पॉक्सो कोर्ट की सख्त कार्रवाई - July 18, 2026
- आगरा में महिला एसीपी पर अदालत की सख्ती, अमर्यादित आचरण पर प्रकीर्ण वाद दर्ज कर मांगा स्पष्टीकरण - July 18, 2026




